Himachal politics: विक्रमादित्य सिंह ने कसा बीजेपी पर तंज, बोले- हार पचाकर निभाएं विपक्ष की भूमिका

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal politics, हिमाचल प्रदेश: नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद अब मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए दावेदारी शुरू हो गई है। एक ओर जहां छोटा शिमला से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी सुरेंद्र चौहान के मेयर बनने के कयास लगाए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की चौदह महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, ऐसे में अब कुल 34 वार्डो का प्रतिनिधित्व 21 महिलाएं कर रही है। ऐसे में अब लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महिलाओं को बड़े पद देने के लिए पैरवी करने की बात कही है।

महिला पार्षद की पैरवी करेंगे विक्रमादित्य

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नगर निगम चुनावों में मिली जीत का श्रेय शिमला के लोगों को दिया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बार नगर निगम के सदन में 34 में से 21 महिलाएं पार्षद के रूप में पंहुची है। जिनमें 14 कांग्रेस की है और वे स्वयं कांग्रेस पार्टी के चुनाव निशान पर जीती हुई। महिला पार्षद को निगम में बड़े पद के लिए पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि निगम की आगामी बैठकों में वे विधायक के नाते स्वयं शिरकत करेंगे और शिमला के विकास के लिए बनने वाली योजनाओं में अपने सुझाव भी साझा करेंगे।

हार नहीं पचा पा रही बीजेपी- विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है जिसका फायदा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा हार पचा नहीं पा रही है जिसके चलते अब हार के नए नए बहाने ढूंढ रही है। वहीं सेब सीजन की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बागवानी और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं ताकि बागवानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

इसे भी पढ़े- Himachal politics: प्रतिभा सिंह ने कहा श्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों…

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

6 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

6 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

6 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

6 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

6 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

6 months ago