Himachal politics: कर्ण नंदा ने कहा कांग्रेस नेताओं की बिंदल पर टिप्पणी निंदनीय

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal politics, हिमाचल प्रदेश: भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पर की गई टिप्पणी निंदनीय है, ऐसा कभी भी प्रतीत नहीं हुआ कि डॉ राजीव बिंदल हिंदुत्व के ठेकेदार हैं। शायद कांग्रेस के नेताओं को अपने कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा दी गई टिप्पणियां दिखाई नहीं देती जब इनके नेता हिमाचल को छोड़ अलग प्रदेशों में भी हिंदुत्व को लेकर टिप्पणी करते हैं तब उनको अपने नेताओं की गलती दिखाई नहीं देती। कांग्रेस पार्टी को अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए कि हमारी क्या गलतियां हैं ना कि भाजपा के नेताओं के ऊपर टीका टिप्पणी करनी चाहिए।

कर्ण नंदा ने कहा की कांग्रेस पार्टी की गारंटियां हिमाचल से हवा हावाई होती दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस नेताओ ने वादा किया था की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे, लेकिन असलियत कुछ ऐसी है कि जिन महिलाओं को भाजपा की सरकार द्वारा 1200 और 1300 दिए जा रहे थे, उन्हीं महिलाओं को कांग्रेस सरकार ने 1500 रुपए देना शुरू कर दी है। इसका मतलब केवल 200 से 300 बढ़ाकर महिलाओं के साथ छल किया गया है। पहले 1500 प्राप्त करने वाली महिलाओं की संख्या 32 लाख थी, उसके बाद यह संख्या 24 लाख हो गई।

कांग्रेस नहीं पूरा कर पा रही है वादा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा था की प्रदेश में महंगाई को दूर किया जाएगा और लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी, लेकिन कांग्रेस का ये वादा पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। 125 यूनिट फ्री तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिए थे, पर 300 यूनिट फ्री करने का वादा कांग्रेस पूरा नहीं कर पाएगी।

कर्मचारी वादे पूरे होने का कर रहे हैं इंतजार

फिलहाल बिजली बोर्ड में ओल्ड पेंशन पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है, बोर्ड में करीब 9000 नियमित और अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारी है। इसमें करीब 250 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए है जो 10 साल सेवाकाल के तय नियमों को पूरा करते हैं। यह कर्मचारी भी सरकार द्वारा किए गए वादे का पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े- Curd Eating Tips: क्या दही और फल को साथ में खाना…

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago