Saturday, July 27, 2024
Homeटॉप न्यूज़Himachal Politics: मंडी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद बोले विक्रमादित्य सिंह,...

Himachal Politics: मंडी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद बोले विक्रमादित्य सिंह, कहा- ‘हमें मंथन की जरूरत’

Himachal Politics: मंडी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद बोले विक्रमादित्य सिंह, कहा- 'हमें मंथन की जरूरत'

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की यह जीत की हैट्रिक है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। देश में ऑल इंडिया अलायंस और खासकर कांग्रेस के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद हिमाचल में कांग्रेस कोई खास कमाल नहीं कर पाई। इस वजह से हिमाचल कांग्रेस के कार्यकर्ता भी काफी निराश हैं।

मंथन की जरूरत- विक्रमादित्य

मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव हार चुके राज्य सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश में मोदी मैजिक नहीं दिखा, लेकिन हिमाचल में इसका असर देखने को मिला। कांग्रेस को इस बारे में सोचने की जरूरत है। विक्रमादित्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को विधानसभा सीटों पर भी बढ़त नहीं मिली थी। ऐसे में इन सब बातों पर मंथन करने की जरूरत है।

Also Read- Himachal News: विश्व बैंक की टीम ने मंत्री से की मुलाकात,…

‘हिमाचल के हितों की पैरवी करेंगे’

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश में एक नई तरह की राजनीति ने जन्म लिया है। अब देश में एक अलग तरीके की सरकार देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले की तरह ही वह हिमाचल प्रदेश के हितों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाते रहेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष पूरी ताकत से उठाने की बात कही।

Also Read- Himachal Pradesh ने शैक्षणिक निरंतरता बनाए रखने के लिए शिक्षकों के…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular