Himachal Politics: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गाधी के संसद से सदस्या रद्द होने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता छीन लेने से सरकार पर सवाल उठाने से नहीं रोक सकेंगे। शुक्रवार को राहुल गांधी की ससंद से सदस्यता लोकसभा सचिवालय ने रद्द कर दी है। बीते 24 घटे में राहुल गांधी को दूसरा झटका लगा है। बीते दिन उन्हें सूरत कोर्ट ने मानहानि के केस में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि सूरत कोर्ट की तरफ से राहुल गांधी 30 दिन का समय दिया गया है। वहीं गुरुवार को सूरत कोर्ट के फैसले आने के एक दिन बाद ही लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी। राहुल गांधी के सदस्या रद्द होने के बाद कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कहा राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता हैं उनकी सदस्यता रद्द करना यह दर्शाता है कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर डर गए हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की भी लोकसभा की सदस्यता रद्द की लेकिन दो वर्ष के बाद वह भारी बहुमत से विजय हुई थी। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है, ओर राहुल गांधी ने जनता के दिलों में जगह बना ली है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पिता वह दादी ने बलिदान दिया। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा खत्म नहीं होगी, बल्की ओर मजबूती से उभरेगी। हम राहुल गांधी को कांग्रेस की विचार धारा का प्रतिक मानते है।
सीएम सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ जिस तरह की राजनीतिक साजिश की गई वह आज देश के सामने है। राहुल गांधी की सदस्यता छीन लेने से वह सरकार पर सवाल उठाने से नहीं रोक सकेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से लोकतंत्र को मजबूत किया, बीजेपी इससे डर गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अन्य निर्वाचन क्षेत्रों से भी चुनाव लड़कर वापसी कर सकते हैं, लेकिन चुनाव जीतना उनकी प्राथमिकता नहीं है। उन्हें लोकतंत्र की हत्या किए जाने की चिंता है।
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…