होम / Himachal Politics: राहुल गांधी मामले में 15 से 20 अप्रैल तक धरना देगी कांग्रेस, प्रतिभा सिंह ने कहा- पार्टी के सभी नेताओं की उपस्थिति अनिवार्य

Himachal Politics: राहुल गांधी मामले में 15 से 20 अप्रैल तक धरना देगी कांग्रेस, प्रतिभा सिंह ने कहा- पार्टी के सभी नेताओं की उपस्थिति अनिवार्य

• LAST UPDATED : April 11, 2023

Himachal Politics: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से संसद से सदस्यता रद्द होने के बाद से हिमाचल प्रदेश में भी इस मामले को लेकर राजनीति लगातार गर्म है। आए दिन हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश प्रतिभा सिंह लगातार इस मुददे पर बीजेपी को घेरती रही है। इसी क्रम में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में जय भारत सत्यग्रह करने को कहा है। इस अभियान के तहत जिलाधिकारी के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने को कहा।
आज (11 अप्रैल) प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षो की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने जिला मुख्यालयों में 15 अप्रैल से 20 अप्रैल को धरना प्रदर्शन करने को कहा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर जय भारत अभियान तय सीमा में ही पूरा किया जाना हैं।

जय भारत अभियान तय सीमा में ही पूरा किया जाना हैं- प्रतिभा सिंह

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर जय भारत अभियान तय सीमा में ही पूरा किया जाना हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायको सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों व अग्रणी सगंठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रबुद्ध वर्ग, सभी सहयोगी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा की वह स्वम् भी इस अभियान में जहां संभव होगा शामिल होंगी 20 अप्रैल को वह मण्डी में इस अभियान में शिरकत करेंगी।

अभियान में अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में जय भारत सत्यग्रह अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा है कि देश मे लोकतंत्र कि रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने की बहुत आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो पहल के बाद अब जय भारत सत्यग्रह को भी सफल बनाने की जिम्मेवारी कांग्रेस के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की हैं।

ये भी पढ़ें- Himachal Politics: सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर के बयान पर किया पलटवार, कहा- देश का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा हिमाचल

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox