होम / Himachal politics: डॉ. राजीव बिन्दल नियुक्त किए गए हिमाचल प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

Himachal politics: डॉ. राजीव बिन्दल नियुक्त किए गए हिमाचल प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

• LAST UPDATED : April 23, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal politics, शिमला: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला के चुनाव के देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर डॅा. राजीव बिन्दल को नियुक्त किया है। इससे पहले भी ये राज्य के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यह जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी है। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप थे, जो बीते दिनों इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। सुरेश कश्यप ने अपने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत कारण बताया था।

इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल में संगठन मंत्री पवन राणा को हटाकर सिद्धार्थन को नियुक्त किया है। पवन राणा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्ति किया गया है।

इसे भी पढ़े- Vikramaditya Singh: विक्रमादित्य सिंह ने 19 करोड़ से बने बखीरना पुल का किया लोकार्पण

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox