India news (इंडिया न्यूज़), Himachal politics:, शिमला: पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान शर्मा ने कहा कि शिमला में उनका जन्म हुआ था। यह शहर उनकी कर्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि अब हमने शहर को बदलते देखा है और अब प्रदेश सरकार के तालमेल से नगर निगम का विकास होगा। शर्मा ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में प्रदेश की जनता की भूमिका अहम रही।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के दौरान प्रदेश की जनता से किए गए वादों को तय समय पर पूरा कर रहे हैं। अब नगर निगम में भी कांग्रेस को लाने की जरूरत है, इससे प्रदेश सरकार और निगम में तालमेल बना रहेगा, जिससे शहर का विकास हो सकेगा। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से 10 गारंटी की थी। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद जनता सीएम सुक्खू ने प्रदेश की जनता से अपने सभी वादों को पूरा करे का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि शिमला निगम में कांग्रेस के सत्ता में आने से शहर के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिमला हमारी कर्मभूमि रही है और मैंने शिमला को विकास करते हुए देखा है। अब भविष्य में भी शहर को विकास करते हुए देखना चाहता हूं। प्रदेश सरकार के साथ नगर निगम में कांग्रेस के मेयर और पार्षद मिलकर शिमला के विकास करेंगे और शिमला के इतिहास में एक नई गाथा लिखेंगे।
इसे भी पढ़े- Virat kohli vs Gautam gambhir: कोहली और गंभीर के बीच मैदान पर हुई तीखी बहस, बचाव में आए खिलाड़ी