होम / Himachal politics: जयराम ठाकुर ने सरकार पर मंडी जिले के साथ भेदभाव करने के लगाए आरोप

Himachal politics: जयराम ठाकुर ने सरकार पर मंडी जिले के साथ भेदभाव करने के लगाए आरोप

• LAST UPDATED : April 10, 2023

Himachal politics: हिमाचल प्रदेश सरकार पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार मंडी जिला के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार को मंडी प्रदेश का हिस्सा नहीं लग रहा है। यह आरोप सोमवार प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी जिला मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान लगाए। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र समाप्त हो गया है। इसमें विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। कांग्रेस के तीन माह के कार्यकाल में ही बड़े मुद्दे उठाने का मौका मिला है। आम तौर पर पहले सत्र में ऐसा नहीं होता है।

  • हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम ने प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप
  • जयराम ठाकुर ने मंडी जिले के साथ भेदभाव का लगाया आरोप
  • पूर्व सीएम ने यह आरोप मंडी जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान लगाया

मंडी के प्रोजेक्ट को बंद करना न्याय संगत नही- जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार का व्यवहार मुख्यमंत्री व सरकार का रहा उससे लगता है कि मंडी जिले के साथ भेदभाव हो रहा है। मंडी हिमाचल प्रदेश का हिस्सा है और यहां पर पूर्व सरकार द्वारा शुरू किए गए सभी प्रोजेक्टों को बंद करना न्याय संगत नहीं है। प्रदेश सरकार के इस प्रकार के व्यवहार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा।

प्रदेश सरकार यूनिवर्सिटी को बंद करने की साजिश रच रही- जयराम

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को बंद करने के लिए साजिश रच रही है। 35 हजार विद्यार्थियों की परीक्षा 17 अप्रैल से है और अभी तक यूनिवर्सिटी के पास कोई अधिकारी नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा एक साल पुरानी यूनिवर्सिटी को बंद करने की साजिश करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

इसे भी पढ़े- Brain disease: हंसने का मन नहीं कर रहा, कहीं आप इस बीमारी का शिकार तो नहीं

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox