होम / Himachal politics: हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर को बनाया गया एमपी का चुनाव पर्यवेक्षक

Himachal politics: हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर को बनाया गया एमपी का चुनाव पर्यवेक्षक

• LAST UPDATED : April 23, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal politics, शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग विधानसभा से विधायक कुलदीप सिंह राठौर को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कुलदीप सिंह राठौर तीन साल तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक एक पत्र जारी करके यह जानकारी दी है। पत्र में कुलदीप सिंह राठौर को मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। कुलदीप सिंह राठौर के अलावा अर्जुन मोढवाडिया, सुभाष चोपड़ा और प्रदीप टम्टा को भी चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

  • कुलदीप राठौर को बनाया गया मध्य प्रदेश का चुनाव पर्यवेक्षक
  • हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं कुलदीप राठौर
  • पार्टी महासचिव ने दी जानकारी

कुलदीप राठौर ने व्यक्त किया आभार

जानकारी के मुताबिक जल्द इन पर्यवेक्षकों को विधानसभा क्षेत्रों का आवंटन कर दिया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने इस नई जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया है। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी की तरफ से नेताओं और कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिलने की अपील की है।

संजय दत्त को किया गया भारमुक्त

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और कांग्रेस नेता संजय दत्त को हिमाचल के सह प्रभारी के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संजय दत्त से मध्य प्रदेश मे सेवाएं लेने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़े- IIT Mandi: 150 करोड़ की लागत से आईआईटी मंडी बनाएगा इंडियन नॅालेज सेंटर

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox