Himachal Politics Live Update: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में ध्वनि मत से बजट पास, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

India News (इंडिया न्यूज़),Himachal Politics Live Update: हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट के बीच हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर बागी छह कांग्रेस विधायकों से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर राजीव जिंदल ने मुलाकात की है। बता दें कि, पंचकूला में एक निजी होटल में ये विधायक ठहरे हुए थे जिसके बाद यहां पर बिंदल ने इनसे मीटिंग की है। मीटिंग के बाद अब ये छह विधायक शिमला के लिए निकल चुके है। शिमला रवानगी के लिए स्पेशल चॉपर का इंतजाम किया गया है। यहां जानें पल-पल की अपडेट


02: 25 PM , 28 FEB 2024

विधानसभा में ध्वनि मत से बजट पास, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित


02: 43 PM , 28 FEB 2024

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में ध्वनि मत से बजट पास

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को ध्वनि मत से बजट पास हो गया है। इस दौरान सदन में विपक्ष का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं रहा। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए की गई स्थगित । तय समय से एक दिन पहले ही बजट सत्र हुआ समाप्त।


02: 10 PM , 28 FEB 2024

कांग्रेस पार्टी के 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए बहस शुरू

कांग्रेस पार्टी के 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए बहस शुरू हो गई है। पार्टी की तरफ से स्थिति स्पष्ट करने के लिए बुधवार दोपहर डेढ़ बजे तक का समय दिया गया था।


02: 00 PM , 28 FEB 2024

कांग्रेस पार्टी की पैरवी करने के लिए दिल्ली से पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता

बता दें कि, दोनों का पक्ष सुनने के बाद चार बजे फिर से होगी सुनवाई।


01: 54 PM , 28 FEB 2024

हिमाचल सरकार बचाने की कवायद में कांग्रेस के शीर्ष नेता जुटे


12: 57 PM , 28 FEB 2024

किसी भी तरह हिमाचल सरकार बचाएगी कांग्रेस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व ने शिमला संदेश भेज दिया है। किसी भी तरह हिमाचल प्रदेश की सरकार रहनी चाहिए।


12: 45 PM , 28 FEB 2024

सुक्खू ने कर दिया सरेंडर

हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान जारी है। इसी बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफे की पेशकश की है।


12: 33 PM , 28 FEB 2024

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को लेकर कहा..

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि, हिमाचल में कांग्रेस के विधायक जनता के सामने नहीं आ पा रही है। यहीं कारण है जिसके चलते उन्होंने अपना विरोध दर्ज किया।


12: 28 PM , 28 FEB 2024

कुछ विधायक की बिगड़ी तबियत

हिमाचल विधानसभा के अंदर से नेता प्रतिपक्ष समेत बीजेपी के विधायक को बाहर निकालने के लिए मार्शल बुलाए गए । सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि, कुछ विधायकों की तबियत बिगड़ गई है। वहीं विधायक विपिन परमार द्वारा डॉक्टर बुलाने की मांग की गई।


12: 27 PM , 28 FEB 2024

कांग्रेस विधायक आज शिमला में राज्य विधानसभा पहुंचे।


12: 14 PM , 28 FEB 2024

रवि ठाकुर पहुंचे विधानसभा


12: 20 PM , 28 FEB 2024

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हुआ हंगामा

स्पीकर ने 15 बीजेपी विधायकों को किया सस्पेंड


12: 00 PM , 28 FEB 2024

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कहते हैं, ”वे (कांग्रेस) कितना भी अन्याय करें, कोई फायदा नहीं होगा। एक बात तो साफ है कि हिमाचल की जनता किसी बाहरी व्यक्ति को कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थी, यहां तक ​​कि अपने अपने ही विधायक इसे मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने इस मौके का इस्तेमाल अपना गुस्सा दिखाने के लिए किया… स्पीकर ने जो किया वह अनुचित था… अगर उनके पास संख्या नहीं है तो उन्होंने इसका पहला उदाहरण खुद ही दिया है.”


11: 45 AM , 28 FEB 2024

विपक्ष के 15 भाजपा विधायकों में जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, विनोद कुमार, हंस राज, जनक राज, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुरेंद्र शोरी, दीप राज, पूरन ठाकुर, इंदर सिंह गांधी, दिलीप ठाकुर और इंदर शामिल हैं।


11: 30 AM , 28 FEB 2024

जयराम ठाकुर समेत भाजपा के 14 MLA सस्पेंड


11: 20 AM , 28 FEB 2024

हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने किया पांच विधायकों को सस्पेंड


10: 59 AM , 28 FEB 2024

विक्रमादित्य सिंह का सुक्खू सरकार से इस्तीफा, सीएम पर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।


10: 58 AM , 28 FEB 2024

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा

इनके पास मेरे पिता की मूर्ति के लिए जगह नहीं- विक्रमदित्य


10: 55  AM , 28 FEB 2024

विक्रमादित्य के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बढ़ी मुश्किल।


10: 50 AM , 28 FEB 2024

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा

हिमाचल प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ”हिमाचल प्रदेश में पिछले 2-3 दिनों में हुई घटनाओं की शृंखला लोकतंत्र में चिंता का विषय है


10: 35 AM , 28 FEB 2024

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने क्या कहा

हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव परिणाम और क्रॉस वोटिंग पर राज्य के मंत्री और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह का कहना है, “मैं सब कुछ विस्तार से बोलूंगा…”


10: 20 AM , 28 FEB 2024

कांग्रेस अपना बहुमत खो चुकी है- भाजपा सांसद

BJP नेता हर्ष महाजन का कहना है कि,.जनता जान चुकी है कि कांग्रेस अपना बहुमत खो चुकी है।


10: 20 AM , 28 FEB 2024

हिमाचल प्रदेश के विधायकों ने हेलिकॉप्टर में सवार होकर पंचकुला से उड़ान भरी।


10: 17 AM , 28 FEB 2024

6 विधायक हेलीकाप्टर से शिमला रवाना

 


10: 01 AM , 28 FEB 2024

कुलदीप पठानिया ने राज्यपाल से मुलाकात की

कांग्रेस के बागी विधायक हरियाणा के पंचकूला से शिमला के लिए रवाना हो रहे। इस बीच हिमाचल विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया ने राज्यपाल से मुलाकात की।


10: 00 AM , 28 FEB 2024

कौन कौन हैं बागी विधायक

सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा, लाहौल स्पीति के रवि सिंह ठाकुर, हमीरपुर के बड़सर से आईडी लखनपाल , धर्मशाला के सुधीर शर्मा और ऊना के गगरेट से चैतन्य ठाकुर, कुटलेहड़ से देवेंद्र भुट्टो ये सभी बागी विधायक है।


09: 40 AM , 28 FEB 2024

सांसद हर्ष महाजन ने क्या कहा?


 

SHARE
Poonam Rajput

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago