congress leader pratibha singh
Himachal politics: मंडी जिला के विधानसभा क्षेत्र करसोग में आयोजित जिलास्तरीय नलवाड़ मेले के समापन समारोह ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल खड़ा कर दिया है। जहां समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रही मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने क्षेत्र में विकास करवाने के लिए पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को ही श्रेय दिया। वहीं प्रतिभा सिंह द्वारा मंच से करसोग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दीपराज भंथल को स्थानीय ममेल स्कूल की दशा को लेकर खरी-खोटी सुनाई गई। इस स्कूल की खराब हालत और क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं होने के लिए सांसद प्रतिभा सिंह ने पूर्व की भाजपा के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ठहराया गया।
प्रतिभा सिंह के विवादित बयान के बाद मचे राजनितिक घमासान में करसोग से भाजपा के युवा विधायक दीपराज भंथल ने भी जबाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विधायक दीपराज ने कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर हमेशा वोट मांगे जाते हैं। उन्होंने कहा कि वोट मांगना गलत नहीं है, लेकिन क्षेत्र में करवाए गए कार्यों को लेकर वोट मांगना तर्कसंगत है। दीपराज ने कहा कि प्रतिभा सिंह के विवेकशील और तर्कशील होने के बावजूद ओछी राजनीति करना शोभा नहीं देता है।
भाजपा विधायक दीपराज भंथल ने कहा कि जब से वह करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने हैं तब से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शासनकाल में करवाए गए कार्यो को ढूंढते-ढूंढते थक गए हैं। प्रतिभा सिंह ने उन्हें करसोग से रामपुर तक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा सड़क बनाने को लेकर बताया गया, जिस सड़क की हालत आज भी दयनीय है।
इसे भी पढ़े- Kangana Ranaut: यामी गौतम की तारीफ में बोली कंगना, जानिए क्या कहीं?
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…