होम / Himachal Politics: सांसद अनुराग ठाकुर के निशाने पर राहुल गांधी, ‘संविधान लहराने से काम नहीं…’

Himachal Politics: सांसद अनुराग ठाकुर के निशाने पर राहुल गांधी, ‘संविधान लहराने से काम नहीं…’

• LAST UPDATED : July 22, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश की राजनीति से एक और बड़ी खबर आ रही है जिसमें हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। जानकारी के मुताबिक अनुराग ठाकुर ने कहा, “संविधान लहराने से काम नहीं चलेगा, इसे पढ़ना भी पड़ेगा।” उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि आगे अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिन लोगों ने हमें संविधान दिया, कांग्रेस ने उन्हीं को सत्ता और राजनीति से बेदखल कर दिया था। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ संविधान का अपमान किया है और जनता से झूठे वादे किए हैं। गांधी परिवार ने कभी संविधान को राजनीति में महत्व नहीं दिया है।

Read More: Himachal: महीनों बाद पूरी हुई विधानसभा में सदस्यों की संख्या, विधायकों ने ग्रहण की शपथ

सांसद का तीखा वार

राहुल गांधी पर निशाना लगातार साधते हुए आगे सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान का हमेशा अपमान किया है और यह पार्टी केवल अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए काम करती रही है, इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार ने जनता को धोखे में रखा है और झूठे वादें किये हैं , यह करने के अलावा कुछ नहीं किया है। बता दें कि इन सभी आरोपों पर राहुल गांधी ने चुप्पी साधे रखी है।सांसद के इस बयान से हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हलचल मची हुई है।

Read More: Himachal Monsoon: मानसून के केहर ने बिगाड़ा रसोई का बजट, सब्जियों के दाम में भारी उछाल

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox