होम / Himachal Politics: राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर बोला हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Himachal Politics: राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर बोला हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

• LAST UPDATED : June 13, 2024

India News Himachal ( इंडिया न्यूज ), Himachal Politics: हिमाचल बीजेपी केके प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। यह सरकार को सिर्फ अपने मित्रों की चिंता है। आम लोग डर के साये में अपनी जिंदगी जीने को मजबूर हैं।

पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोग कैसे सुरक्षित होंगे

डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि बुधवार को चंबा और सिरमौर जिले में पुलिस कर्मियों के साथ दो घटनाएं घटीं। चंबा जिले में आईबी कर्मचारी की हत्या कर शव पुलिस चौकी के पास फेंक दिया गया। दूसरा मामला सिरमौर जिले के कालाअंब का है।

Also Read- Punjab BJP chief Sunil Jakhar ने पीएम मोदी से आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखने का किया आग्रह

जहां एक पुलिस कर्मचारी पर इतना राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव डाला गया कि वह डिप्रेशन में चला गया। उसने वीडियो बनाकर इस्तीफा देने की बात कही। तब से पुलिस कर्मी लापता है। लेकिन कांग्रेस सरकार अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास गृह विभाग भी है, लेकिन उनके कार्यकाल में अगर पुलिस कर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी।

Also Read- Punjab News: फर्जी ट्रैवल एजेंटों के जाल में फंसे पंजाब के दर्जनों युवक, अर्मेनिया से भेजा वीडियो

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox