होम / Himachal Politics: विक्रमादित्य सिंह कंगना रनौत पर फिर कसा तंज, कहा- मजाक का पात्र बन गई हैं

Himachal Politics: विक्रमादित्य सिंह कंगना रनौत पर फिर कसा तंज, कहा- मजाक का पात्र बन गई हैं

• LAST UPDATED : May 29, 2024

India News Himachal (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: हिमाचल में विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर कंगना रनौत पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोगों को बीच मजाक का पात्र बनके रह गई हैं। उनका मुकाबला कपिल शर्मा से है।

कंगना का मुकाबला कपिल शर्मा से है

1 जून को हिमाचल में लोकसभा के अंतिम चरण के चुनाव होने है। गुरुवार को यहां चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। इस बीच मंडी सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत से होना है। विक्रमादित्य सिंह का मानना है कि वो कंगना को अपना प्रतिद्वंदी नहींं मानते। कंगना मजाक का पात्र बन गई हैं। उनका मुकाबला तो कपिल शर्मा सेे है।

सीएम योगी से की अपील

इस बीच विक्रमादित्य सिंह ने सीएम योगी से खास अपील भी की है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कंगना रनौत के प्रचार के लिए न आएं। कंगना रनौत ने लोगों का काफी मनोरंजन किया है। वो 4 जून को मुंबई वापस चली जाएंगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि, ”योगी जी को गलत जानकारी मिली है। वो उस व्यक्ति का प्रचार कर रहे हैं जिसके खान-पान पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox