इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक कार खाई में गिर गई। एक कार खाई में गिर गई थे। तिनों लोगों की हादसे मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोलन जिले में कसौली के साथ लगते जंगेशू में एक कार सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों ली मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है। तीनों मृत लोगों के शवों को कब्जे में ले लिया।
सुबह करीब 4:00 बजे हुआ हादसा
शव की पहचान कर ली गई है। इसमें दो लोग नालागढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे। जबकि एक अन्य कुरुक्षेत्र का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार हादसा कसौली-परवाणू से जंगेशू जाने वाली सड़क सुबह करीब 4:00 बजे हुआ। लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह कुछ गिरने की आवाज आई थी। जिसके बाद उन्होंने घर से बाहर निकलकर देखा तो अंधेरा होने के चलते कुछ दिखाई नहीं दिया। इसके बाद जब सुबह लोग घरों से निकले तो देखा कि एक कार सड़क से नीचे जा गिरी है।
पुलिस ने की मृतकों की पहचान
इसकी जानकारी स्थानिय लोगों ने तुरंत कसौली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। इस कार में तीन लोग सवार थे, जिनकी हादसे में मौत हो गई है। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी कसौली सूचना के बाद कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।