Himachal pradesh: सीएम सुक्खू ने पर्यटन विभाग के साथ की समीक्षा बैठक, कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की तैयारी

Himachal pradesh: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य स्रोत पर्यटन है। हिमाचल सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए कांगड़ा जिले के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है। इसका उद्देश्य पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाना है। सीएम ने पर्यटन विभाग के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद कहा कि कांगड़ा जिले में पर्यटन के लिए कई सारी सुविधाएं हैं। सरकार कांगड़ा में पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक की ओर से स्वीकृत 390 करोड़ व्यय करेगी।

  • सीएम सुक्खू ने की पर्यटन विभाग के साथ समीक्षा बैठक
  • कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की कही बात
  • सीएम ने कहा कि राज्य में अर्थव्यवस्था का आधार पर्यटन है

परागपुर में बनेगा गोल्फ कोर्स

प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के धरोहर गांव परागपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स बनाने का निर्णय लिया है। वहीं, पालमपुर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए भी कई योजनाओं को तैयार किया जा रहा है। जिसमें एक उन्नत किस्म का रिजॉर्ट 24 घंटे के लिए पर्यटन गांव, एक आधुनिक रोलर स्केटिंग रिंक और एक वेलनेस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। सरकार ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी में 180 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित किया है, जिसमें एक आधुनिक चिड़ियाघर का निर्माण किया जाएगा।

कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी बनाने की तैयारी

सीएम सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा, साथ ही धर्मशाला में पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का फाउंटेन, कन्वेंशन सेंटर, फूड कोर्ट और पार्किंग सुविधा के क्षेत्र में भी कार्य किया जाएगा। सरकार ने पौंग बांध में हाउस बोट, क्रूज, याच और जलक्रीड़ा गतिविधियां शुरू करने का भी फैसला लिया है।

इसे भी पढ़े- Tourist in himachal: हिमाचल में पर्यटकों का उमड़ा हुजूम, सोलंगनाला-धुंधी से अटल टनल तक लगा रहा जाम

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago