होम / Himachal Pradesh: CM सुक्खू हुए AIIMS में रेफर, सामने आई ये बीमारी

Himachal Pradesh: CM सुक्खू हुए AIIMS में रेफर, सामने आई ये बीमारी

• LAST UPDATED : October 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को AIIMS दिल्ली में रेफर किया गया है। अब CM  सुक्खू का ईलाज दिल्ली के AIIMS में होगा। बता दें कि वह दिल्ली  AIIMS के लिए सुबह 9 बजे रवाना हो गए थे।

देर रात बिगड़ी तबियत

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबियत बुधवार देर रात अचानक बिगड़ गई। इसलिए उन्हें ईलाज के लिए IGMC अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें पेट में दर्द होने की शिकायत थी। डॉक्टरों ने उनका अल्ट्रासाऊंड टेस्ट करवाया। जिसमें उनके पेट में संक्रमण होने की बात सामने आई।

बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू को IGMC  के स्पेशल वार्ड में कमरा नंबर 634 में भर्ती किया गया था। गुरुवार को भी सुक्खू दिनभर छह सदस्य डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रहे। इस बीच अन्य टेस्ट भी कराए गए।

चिंता की कोई बात नहीं

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री कुछ दिन से मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के दौरे पर गए थे। इसलिए खाने की वजह से पेट में संक्रमण हुआ है। अस्पताल में डॉक्टर्स रूटीन टेस्ट और अन्य जांच कर रहे हैं। जल्द ही उनके स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा।
Also Read :
SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox