होम / Himachal Pradesh: गहलोत पहुंचे CM सुक्खू का हाल-चाल पूछने, इस दिन मिल सकती है छुट्टी

Himachal Pradesh: गहलोत पहुंचे CM सुक्खू का हाल-चाल पूछने, इस दिन मिल सकती है छुट्टी

• LAST UPDATED : October 31, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सभी जांच सामान्य आए हैं।  इसलिए उन्हें वीरवार को AIIMS नई दिल्ली से छुट्टी मिल सकती है। फिलहाल सुक्खू आइसोलेशन वार्ड में हैं।

सभी रिपोर्ट समान्य

जानकारी के मुताबिक सोमवार को CM का अल्ट्रासाउंड टेस्ट रिपोर्ट समान्य आया है। डॉक्टरों ने दो-तीन दिन उन्हें निगरानी में रहने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री के पैंक्रियाज से संबंधित रिपोर्ट भी अब सामान्य आई हैं। बता दें कि पैंक्रियाज में किसी तरह की सूजन नहीं थी।

अशोक गहलोेत मिलने पहुंचे

बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुखविंद्र सिंह सुक्खू  का हाल-चाल पूछने मंगलवार को एम्स पहुंचे।  यहां उन्होंने सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर से मुलाकात की और मुख्यमंत्री  के स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा। गहलोत ने कहा मैं सुखविंद्र सुक्खू सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री फिलहाल ICU में हैं, स्वास्थ्य बेहतर होने के बावजूद गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है।

Also Read :
SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox