होम / Himachal pradesh: प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों पर फिर से मिलेगा 14 से 18 वर्ष की लड़कियों को राशन

Himachal pradesh: प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों पर फिर से मिलेगा 14 से 18 वर्ष की लड़कियों को राशन

• LAST UPDATED : April 15, 2023

Himachal pradesh: हिमाचल प्रदेश में सरकार 14 से 18 वर्ष की लड़कियों को इस माह से राशन मुहैया कराएगी। यह राशन आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिया जाएगा। प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन मिलने से प्रदेश की हजारों लड़कियों को इसका लाभ मिलेगा। पूर्व की बीजेपी सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर लड़कियों को दिए जाने वाले राशन पर रोक लगा दी थी। आपको बता दें कि पहले आंगनबाड़ी केंद्रों में ही लड़कियों को राशन दिया जाता था, लेकिन बाद में भारत सरकार के आदेश पर स्कूल न जाने वाली लड़कियों को भी राशन देने का निर्णय लिया गया। जो कई सालों तक चलता रहा। अब राज्य सरकार इसमें बदलाव करते हुए एक बार फिर से प्रदेश की 14 से 18 आयु वर्ग की लड़कियों को आंगनबाड़ी केंद्रों से राशन मुहैया करवाने का निर्णय लिया है।

  • हिमाचल प्रदेश में 14 से 18 वर्ष की लड़कियों को मिलेगा राशन
  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिया जाएगा राशन
  • पूर्व सरकार ने बंद किया था राशन देना

आशा वर्कर करेंगी लड़कियों का सर्वे

आपको बता दें कि प्रदेश भर में 18,036 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिसमें प्रदेश की हजारों लड़कियां आती हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा वर्करों ऐसी लड़कियों का सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई है। सर्वे के बाद इन लड़कियों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन दिया जाएगा। इसका लाभ प्रदेश की हजारों लड़कियों को मिलेगा।

राशन में मिलने वाली सामग्री

प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों को चने, सेवइयां, दलिया, चावल, चीनी, राजमाह, तेल, दूध इत्यादि दिया जाएगा। इसमें भी समय-समय पर बदलाव किया जाता रहेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारीरा केश पंजोरियां ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार इस योजना को दोबारा शुरू किया जा रहा है। इससे प्रदेश भर की हजारों लड़कियों को लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़े- KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रन से हराया, इस खिलाड़ी ने मारा शतक

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox