Himachal pradesh: पर्यटकों के लिए जल्द खोला जाएगा ऐतिहासिक बैंटनी कैसल, इमारत का हो रहा है पुनरुद्धार

Himachal pradesh: भारत पर शासन के दौरान ब्रिटिश शासन ने कई ऐतिहासिक इमारतों का निर्माण करवाया था। शिमला बनी हर इमारत के पीछे एक न एक दिलचस्प कहानी जुड़ी हुई है। ऐसे ही एक इमारत शिमला के सीटीओ के नजदीक बैंटनी कैसल है। जो करीब 143 साल पुरानी है। इस इमारत का निर्माण एंग्लो गोथिक शैली में करवाया गया है। बैंटनी कैसल करीब 18 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इन दिनों इमारत का पुनरुद्धार किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने साल 1968, साल 1975 और साल 2004 में इसके अधिग्रहण का प्रयास किया था, जिसमें प्रदेश सरकार नाकाम रही। हालांकि साल 2017 में ऐतिहासिक इमारत का अधिग्रहण कर लिया था।

  • हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के लिए जल्द खोला जाएगा ऐतिहासिक बैंटनी कैसल
  • 143 साल पुरानी है इमारत
  • बैंटनी कैसल करीब 18 हजार वर्ग मीटर में फैला है
  • इन दिनों इमारत का किया जा रहा है पुनरुद्धार

बैंटनी कैसल खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट बनाने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने 19 सितंबर 2017 को बैंटनी कैसल की ऐतिहासिक इमारत में इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। पूर्व की जयराम सरकार में बैंटनी कैसल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर काम किया गया। सुक्खू सरकार के 2023-24 के बजट में बैंटनी कैसल को विकसित करने की बात कही गई है। बैंटनी कैसल को पर्यटकों के लिए खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट बनाने की तैयारी की जा रही है। यहां मनोरंजन के लिए म्यूजियम, पार्क और कैफे का निर्माण किया जा रहा है।

स्थल पर उपलब्ध होगी बेहतरीन सुविधा

इस साल बैंटनी कैसल का पुनरुद्धार पूरे होने के बाद इस स्थान को पर्यटकों के साथ ही शिमला के लोगों के लिए भी खोल दिया जाएगा। शिमला एक छोटा और भीड़भाड़ वाला इलाका है। टूरिस्ट सीजन के दौरान इस शहर में रोजाना 15 हजार से 20 हजार पर्यटक आते हैं। शिमला में पर्यटकों को खुले में बैठने के लिए स्थान नहीं है। ऐसे में बैंटनी कैसल के नए पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होने को पर्यटकों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी।

इसे भी पढ़े- Buttermilk Benefits: गर्मियों में छाछ पीने से होते हैं ये फायदे, जानिए पीने का सही समय

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago