Himachal Pradesh Legislative Assembly सदन ने पूर्व विधायक जोशी और गाचली के निधन पर जताया शोक

Himachal Pradesh Legislative Assembly सदन ने पूर्व विधायक जोशी और गाचली के निधन पर जताया शोक

  • मुख्यमंत्री ने सदन में पेश किया शोक प्रस्ताव

इंडिया न्यूज, शिमला :

Himachal Pradesh Legislative Assembly : हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने गुरुवार को सदन में 2 पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सदन में 2 पूर्व सदस्यों कश्मीरी लाल जोशी और चमन लाल गाचली के निधन पर लाए गए शोक प्रस्ताव पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि पूर्व विधायक कश्मीरी लाल जोशी का 83 वर्ष की आयु पर निधन हुआ।

कश्मीरी लाल जोशी 1967, 1972 और 1990 में संतोषगढ़ हलके से विधायक चुने गए थे। उनकी सामाजिक कार्य में विशेष रूचि थी।

उन्होंने कश्मीरी लाल जोशी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कसौली से पूर्व विधायक चमन लाल गाचली के निधन पर भी शोक जताया। उन्होंने कहा कि चमन लाल गाचली का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ और वे 1977 में कसौली विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।

उन्होंने चमन लाल गाचली के निधन पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने शोकोद्गार में हिस्सा लेते हुए कहा कि कश्मीरी लाल जोशी और चमन लाल गाचली के निधन गहरा शोक जताया।

उन्होंने कहा कि कश्मीरी लाल जोशी उनके चुनाव क्षेत्र से ताल्लुक रखते थे और उनका परिवार काफी समय तक संतोषगढ़ हलके में सक्रिय था।

अग्निहोत्री ने कहा कि जब वे विधायक बने थे और उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि कश्मीरी लाल जोशी अपने जीवन के अंत तक सक्रिय थे और उनसे लगातार मिलना होता था।

उन्होंने कश्मीरी लाल जोशी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई। अग्निहोत्री ने चमन लाल गाचली के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि 1998 में हिविकां और भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भी इन दोनों पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक जताया।

उन्होंने कहा कि कश्मीरी लाल जोशी 3 बार सदन के सदस्य रहे थे। उन्होंने पूर्व सदस्य चमन लाल गाचली एक बार 1977 में विधायक चुने गए थे।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई। भाजपा सदस्य डा. राजीव बिंदल, माकपा के राकेश सिंघा, स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, कांग्रेस सदस्य सतपाल रायजादा, भाजपा के बलवीर सिंह, कांग्रेस सदस्य लखविंद्र राणा और कर्नल धनीराम शांडिल ने भी इन दोनों पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक जताया। Himachal Pradesh Legislative Assembly

Read More : National Voter Awareness Competition in Mandi राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में भाग लें मंडी जिलावासी

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

6 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

6 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

6 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

6 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

6 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

6 months ago