होम / Himachal Temple: अजीबो गरीब मान्यता! एक ऐसा मंदिर जहां सोने वाली महिलाएं प्रेग्नेंट होने से पहले जान जाती हैं लड़की होगी या लड़का

Himachal Temple: अजीबो गरीब मान्यता! एक ऐसा मंदिर जहां सोने वाली महिलाएं प्रेग्नेंट होने से पहले जान जाती हैं लड़की होगी या लड़का

• LAST UPDATED : May 11, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Temple: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक सिमस गांव है। जहां प्राचीन मां सिमसा का मंदिर है। यहां पर जो भी महिला श्रद्धा से आती है, फिर उन्हें देवी मां मानव रूप या किसी प्रतीक रूप में दर्शन देने आती है और साथ ही में उन्हें आशीर्वाद भी देती हैं। हालांकि यहा पर ये भी कहा जाता है कि जो भी महिला यहां जमीन पर सोती है, उसे गर्भवती होने से पहले ही पता चल जाता है कि उसे बेटा होगा या बेटी। इस चीज के लिए ऐसी मान्यता है कि मां शारदा उन्हें खुद सपने में आकर महिला को इस बारे में संकेत देती हैं। वहीं किसी-किसी महिला को इसके अलावा सपने में कोई फल या धातु भी दिखते है। जो उनको अलग अलग चीजों का संकेत देती हैं।

अलग-अलग चीजें देती है अलग-अलग संकेत

सपनों मे आई अलग-अलग चीजें उन्हें अलग-अलग संकेत देती हैं। जैसे अगर किसी महिला को सपने में फल दिखता है तो उसका मतलब यह होता हैं कि अब उसके घर में बच्चें की किलकारी गूंजने वाली है। वहीं अगर किसी महिला को सपने में अमरूद दिखे तो उसका ये संकेत होता है की उसे बेटा होगा। अगर सपने में भिंडी दिखी तो उसका मतलब ये है की अपके घर में बेटी पैदा होगी।

पर वहीं अगर आपको सपने में धातु या लकड़ी दिखे तो इसको बुरा संकेत माना जाता है। बस इतना हि नही अगर किसी महिला को सपने में लकड़ी, पत्थर या कोई धातु दिखे तो इसका मतलब है कि वह कभी मां नहीं बन पाएगी। अगर यह संकेत मिलने के बाद भी महिला मंदिर में नहीं जाती और वहीं पर सोई रहती है तो उसके शरीर पर लाल दाग उभरने लगते हैं और उसे वहां से जाना होता है।

ये भी पढ़ें- Shimla News: आजादपुर मंडी में चेरी उत्पादकों पर खुलेआम लूट, के हर डिब्बे पर पांच रुपये की अवैध वसूली

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox