President Droupadi murmu: मशोबरा स्थित ‘राष्ट्रपति निवास’ को खोलने की हुई आधिकारिक घोषणा

India news (इंडिया न्यूज़),President Droupadi murmu, शिमला: देश की राष्ट्रपति इन दिनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों को सम्मानित भी किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास, जिसे पूर्व में ‘प्रेजीडेंशियल रिट्रीट’ कहा जाता था, आम जनता के लिए खोलने की आधिकारिक रूप से घोषणा की। आगामी 23 अप्रैल, 2023 से आम लोग राष्ट्रपति निवास का भ्रमण कर सकेंगे।

  • हिमाचल के मशोबरा में राष्ट्रपति निवास खोलने की घोषणा
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की आधिकारिक घोषणा
  • पहले इसे प्रेजीडेंशियल रिट्रीट के नाम से जाना जाता था

एट होम का किया गया आयोजन

राष्ट्रपति की तरफ से आज अपने आधिकारिक निवास पर ‘एट होम’ का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ‘एट होम’ में शामिल हुए। प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य संसदीय सचिव, विधायकगण, विभिन्न बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक, प्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी ‘एट होम’ समारोह में शामिल हुए।

इसे भी पढ़े- Himachal politics: ‘आप’ नेता ने थामा कांग्रेस का दामन, सीएम की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago