होम / Himachal Pradesh: PM मोदी ने हिमाचल में जवानों के साथ मनाई दिवाली, निभाई अपनी परंपरा

Himachal Pradesh: PM मोदी ने हिमाचल में जवानों के साथ मनाई दिवाली, निभाई अपनी परंपरा

• LAST UPDATED : November 12, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Himachal Pradesh: आज दीपावली है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली का त्योहार मनाने हिमाचल पहुंचे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी हर साल जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाते हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सेना के जवानों के साथ रोशनी का त्योहार मनाने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे।

हर वर्ष जवानों के साथ मनाते दिवाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर साल जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं। वर्ष 2014 में मोदी सियाचिन ग्लेशियर पहुंचे थे। 2015 की दिवाली बात करें तो पंजाब के अमृतसर में मनाई थी। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में वर्ष 2016 में पहुंचे। 2017 की दीपावली पीएम मोदी ने कश्मीर के गुरेज में मनाई थी। साथ ही 2018 में उन्हें उत्तराखंड के केदारनाथ में दिवाली का त्योहार मनाया था। वर्ष 2019 में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी जम्मू संभाग के राजौरी में पहुंचे। 2020 की दिवाली राजस्थान के जैसलमेर में व 2021 की दीपावली राजौरी के नौशहरा में मनाई थी। गत वर्ष 2022 की दिवाली कारगिल में सैनिकों के साथ मनाया था।

Also Read :

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox