होम / Himachal pradesh: मंडी में नगर निगम के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, जानें पूरा मामला

Himachal pradesh: मंडी में नगर निगम के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, जानें पूरा मामला

• LAST UPDATED : April 21, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal pradesh, मंडी: नगर निगम कार्यालय मंडी में हुई टाउन वैंडिंग कमेटी की बैठक काफी हंगामेदार रही। इस बैठक में रेहड़ीफड़ी यूनियन की मांग पत्र पर चर्चा की जानी थी। लेकिन बैठक में रेहड़ी फहड़ी यूनियन के हक में बात न होने पर यूनियन ने बैठक से वॉकआउट कर दिया और नगर निगम के बाहर नगर निगम के तानाशाही रवैया को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। बैठक में जहां स्कोडी पुल में बैठे रेहड़ी धारकों को दूसरे स्थान पर भेजने का मुद्दा उठा तो इस मुद्दें पर रेहड़ीफड़ी यूनियन ने वॉकआउट कर दिया।

  • हिमाचल के मंडी में नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
  • यूनियन के हक में बात न होने पर की गई नारेबाजी
  • रेहड़ीफड़ी यूनियन ने बैठक से किया वॉकआउट

यूनियन ने निगम से लाइसेंस और पहचान पत्र जारी करने की मांग की

रेहड़ी फहड़ी यूनियन नगर निगम से मांग करता है कि निगम पिछले दो साल से लाइसेंस और पहचान पत्र भी यूनियन को जारी नहीं कर पाई है उन्हें शीघ्र लाइसेंस और पहचान पत्र जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि निगम ने वैंडिंग और नो-वैंडिंग क्षेत्रों के बारे में तथा रेहड़ी धारकों का जो सर्वेक्षण किया है उसकी भी अधिसूचना जारी नहीं की है जिसके चलते निगम के कर्मचारी मनमर्ज़ी के आधार पर रेहड़ी धारकों को परेशान करते रहते हैं जिस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम मंडी रेहड़ी फड़ी यूनियन की 11 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यूनियन सड़कों पर उतरेगी और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।

निगम ने विकासात्मक कार्यों में सहयोग करने की अपील की

वहीं नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा ने कहा कि शहर के कई स्थानों पर विकासात्मक कार्य चल रहे हैं, जिसके चलते कई स्थानों पर रेहड़ी धारकों को निगम की तरफ से उचित स्थान देकर शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होनें रेहड़ी फड़ी यूनियन से भी आग्रह किया हैं कि जिस तरह से शहर में डेवलपमेंट कार्य हो रहे हैं उसको लेकर रेहड़ी धारक भी सहयोग करें।

इसे भी पढ़े- Eid 2023 recipe: ईद पर बनाए ये पकवान, मिलेगी खूब तारीफ

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox