होम / Himachal pradesh: विद्युत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने लगाया आरोप, बोले- कर्मचारी रोजाना हो रहे हादसों के शिकार

Himachal pradesh: विद्युत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने लगाया आरोप, बोले- कर्मचारी रोजाना हो रहे हादसों के शिकार

• LAST UPDATED : April 7, 2023

Himachal pradesh: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा ने कहा कि प्रदेश में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। तकनीकी कर्मचारियों की कमी के चलते कर्मचारी भारी दबाव में काम करने को मजबूर हैं, जिस कारण आए दिन कर्मचारी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। यह आरोप जोगिंदर नगर में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा ने लगाए हैं। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने शुक्रवार को विद्युत उपमंडल इकाई जोगिंदर नगर के अधीन कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की।

  • हिमाचल विद्युत विभाग में कर्मचारियों की कमी
  • रोजाना जान गवां रहे कर्मचारी
  • कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा ने लगाया आरोप

कर्मचारी हो रहे दुर्घटना का शिकार- लक्ष्मण कपटा

लक्ष्मण कपटा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में तकनीकी कर्मचारियों की कमी के चलते आए दिन कर्मचारी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अपनी जान भी गंवा चुके हैं। प्रदेश में 8 हजार के करीब तकनीकी कर्मचारियों के पद खाली पड़े हुए हैं। लेकिन सरकार व बोर्ड प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ से भी वंचित रखा जा रहा है। 6-7 महीने पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जो लाभ दिए जाने थे वह आज दिन तक नहीं मिल पाएं है।

अधिकारियों की मनमानी के चलते कर्मचारी दफ्तर में काम करने के मजबूर

लक्ष्मण कपटा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जोगिंदर नगर विद्युत उपमंडल में अधिकारियों की मनमानी के चलते तकनीकी कर्मचारी दफ्तर में काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 4 दिन के भीतर इन कर्मचारियों को फील्ड में नहीं भेजा जाता है तो विद्युत मंडल जोगिंदर नगर का घेराव किया जाएगा। वहीं, विद्युत परिषद से सेवानिवृत्त हुए सेवारत कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का लाभ भी सेवा पुस्तिकाओं के बैटिंग ना होने के कारण अभी तक नहीं मिल पाया है।

इसे भी पढ़े- Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने करण जौहर पर साधा निशाना, बताया चाचा चौधरी

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox