HIMACHAL RESULTS 2024: प्रदेश के 4 लोकसभा सीट और 6 विधानसभा उपचुनाव का लेखा-जोखा, जानें सबकुछ

India News HP (इंडिया न्यूज़), HIMACHAL RESULTS 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 4 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं हिमाचल विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी को उपचुनाव में सिर्फ दो सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत, सुरेश कश्यप और राजीव भारद्वाज ने जीत दर्ज की और बीजेपी ने राज्य में लगातार तीसरी बार अपनी 4-0 की जीत का स्कोर बरकरार रखा।

हिमाचल लोकसभा चुनाव 2024

  • हमीरपुर लोकसभा सीट

हमीरपुर सीट से बीजेपी से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और कांग्रेस से सतपाल रायजादा के बीच मुकाबला था। सतपाल रायजादा को 182357 वोटों से हराते हुए अनुराग ठाकुर लगातार पांचवीं बार हमीरपुर सीट से चुनाव जीता है। अनुराग ठाकुर को कुल 607068 वोट मिले, जबकि सतपाल रायजादा को 424711 वोट पड़े। सतपाल रायजादा पहली बार लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़े।

  • मंडी लोकसभा सीट

मंडी सीट से भाजपा ने कंगना रनौत को चुनाव मैदान में उतारा था। जबकि कांग्रेस ने ग्रामीण के विधायक एवं हिमाचल सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस का टिकट दिया। कंगना रनौत ने 74755 वोटों के साथ चुनाव में जीत हासिल की। कंगना रनौत को कुल 537022 वोट पड़े. वहीं, विक्रमादित्य सिंह को कुल 462267 मत पड़े थे। कंगना रनौत ने पहली बार राजनीति में कदम रखा है और भाजपा-कांग्रेस दोनों ने पहली बार ही राष्ट्रीय चुनाव लड़ा है।

  • कांगड़ा लोकसभा सीट

कांगड़ा सीट से बीजेपी ने डॉ. राजीव भारद्वाज पर दांव लगाया है। वहीं कांग्रेस ने कांगड़ा सीट से आनंद शर्मा को टिकट दिया है। राजीव भारद्वाज और आनंद शर्मा दोनों ही पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। राजीव भारद्वाज को कुल 632793 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के आनंद शर्मा को 424711 वोट मिले हैं। राजीव भारद्वाज ने कांगड़ा सीट से 251895 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की है।

  • शीमला लोकसभा सीट

 शिमला सीट से बीजेपी ने एक बार फिर सुरेश कश्यप पर भरोसा दिखाया और शिमला सीट से उन्हें लोकसभा का टिकट दिया था। कांग्रेस ने कसौली से पहली बार विधायक चुने गए विनोद सुल्तानपुरी को मैदान में उतारा। हालांकि विनोद सुल्तानपुरी 90548 वोटों से चुनाव हार गए। सुरेश कश्यप को 513936 वोट मिले और विनोद सुल्तानपुरी को 423388 वोट मिले। सुरेश कश्यप ने शिमला सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव

हिमाचल प्रदेश में 6 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित हुए थे। जिसमें राज्य की जनता ने बागियों को नकारते हुए कांग्रेस का साथ दिया। 6 सीटों में से कांग्रेस ने 4 सीटें जीतीं। जबकि बीजेपी को सिर्फ 2 सीटें मिलीं।

  • सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव

सुजानपुर में भाजपा से राजेंद्र राणा और कांग्रेस से रणजीत राणा आमने-सामने थे। दोनों ही उम्मीदवार राजनीति में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के शिष्य कहे जाते हैं। रणजीत राणा ने 2440 वोटों की बढ़त के साथ उपचुनाव जीता है। रणजीत राणा को कुल 29529 वोट मिले और राजेंद्र राणा 27089 वोटों से उपचुनाव हार गए।

  • गगरेट विधानसभा उपचुनाव

गगरेट में भाजपा के चैतन्य शर्मा और कांग्रेस के राकेश कालिया के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। राकेश कालिया ने 8487 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। ​​चैतन्य शर्मा को कुल 27281 वोट मिले और राकेश कालिया को 35768 वोट मिले।

  • कुटलै हड विधानसभा उपचुनाव

कुटलै हड में भाजपा के नेता भुट्टो और कांग्रेस के विवेक शर्मा के बीच मुकाबला था। जिसमें विवेक शर्मा ने भुट्टो को 5356 वोटों से मात देते हुए अपने नाम की जीत दर्ज की। विवेक शर्मा को कुल 36853 वोट पड़े।

  • लाहौल-स्पीति विधानसभा उपचुनाव

लाहौल-स्पीति में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय था। कांग्रेस से अनुराधा राणा, भाजपा से रवि ठाकुर और आजाद उम्मीदवार राम लाल मारकंडा चुनावी मैदान में थे। कांग्रेस की अनुराधा राणा ने 1960 वोटों के अंतर से उपचुनाव जीता।

  • धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव

धर्मशाला में बीजेपी के सुधीर शर्मा और कांग्रेस के देवेंद्र जग्गी आमने-सामने थे। सुधीर शर्मा ने देवेंद्र जग्गी को 5526 वोटों से हराया। उपचुनाव में सुधीर शर्मा को 28066 वोट मिले. जबकि देवेंद्र जग्गी को 22540 वोट मिले।

  • बड़सर विधानसभा उपचुनाव

बड़सर से भाजपा अध्यक्ष इंद्र दत्त लखनपाल और कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष ढटवालिया के बीच मुकाबला था। कांग्रेस के सुभाष ढिठालिया चुनाव में 2125 वोटों से हार गए। वहीं, इंद्र दत्त लखनपाल को कुल 33086 वोट पड़े। जबकि सुभाष ढिठालिया को 30961 मत प्राप्त हुए।

 

SHARE
Ankul Kumar

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago