Himachal Teachers Bharti: खुशखबरी! टीचर के पदों पर निकली बंपर भर्तियां
India News Himachal ( इंडिया न्यूज ) Himachal Teachers Bharti: अगर आप भी सरकारी टीचर बनने का ख्वाब देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। हिमाचल प्रदेश की सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में 985 पदों पर कंप्यूटर साइंस शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है । बता दें कि ये पद हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग के जरिए भरे जाएंगे।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लेक्चरर कंप्यूटर साइंस के 985 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने की मंजूरी 7 मार्च को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में दी गई थी। इस संबंध में सचिव शिक्षा राकेश कंवर ने गुरुवार को आदेश जारी किए हैं।
शिक्षा विभाग के सचिव की तरफ से निदेशक उच्च शिक्षा विभाग को भेजे गए पत्र में ये कहा गया है कि खाली पदों को भरने के लिए सारी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएं। जानकारी के मुताबिक ये पद हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग के जरिए से भरे जाएंगे।
सचिव शिक्षा विभाग की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा विभाग अपना प्रस्ताव तैयार कर राज्य लोक सेवा आयोग को भेजेगा। फिर आयोग की ओर इसका विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसके बाद इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अब तक प्रदेश के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा का काम नाइलेट कंपनी के तहत किया जा रहा है, जबकि कुछ पद नियमित आधार पर भी भरे गए हैं।
Also Read: Petrol-Diesel Price Cut: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, कम हुए पेट्रोल-डीजल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…