होम / Himachal Tourism: बर्फबारी से हिमाचल में बहार, पर्यटकों की पहली पसंद बने ये शहर

Himachal Tourism: बर्फबारी से हिमाचल में बहार, पर्यटकों की पहली पसंद बने ये शहर

• LAST UPDATED : February 3, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से फिर एक बार बहार लौट आई है। शिमला, कसोल, मनाली, सोलांग वैली, अटल टनल में बर्फबारी के बाद टूरिस्ट्स जमकर मजा उठा रहे हैं। मनाली में दो दिनों से बर्फबारी हो रही है। मनाली में 4 इंच, सोलंग वैली में 2 फीट, अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में लगभग 3 फीट से बर्फबारी हो रही है। पूरा हिमाचल बर्फ से ढक गया है। चारों और बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। पर्यटकों को यहां पर काफी अच्छा लग रहा है। इतना ही नहीं यहां के सभी रेस्टोरेंट फुल है। लगातार रेस्टोरेंटों में एडवांस बुकिंग हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से बहार

बता दें कि लगातार हो रही बर्फबारी से लोगों के चेहरे खिल उठे है। यहां पर दुकानदारों की अच्छी कमाई हो रही है। एक यहीं समय होता है जब हिमाचल शिमला में दुकानदारों की अच्छी कमाई होती है। इसी मौसम में पर्यटक यहां पर घूमना पसंद करते है।

Also Read: Kidney Stone: डायबिटीज की दवाएं किडनी स्टान के खतरे…

बता दें कि,देश के उत्तरी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिन और भारी बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक बर्फबारी के चलते अलर्ट किया है। बर्फबारी के कारण 6 नेशनल हाईवे समेत 566 सड़कें प्रभावित रही। भारी बर्फबारी की वजह से कई इलाकों में पावर सप्लाई भी कट गई। वहीं भारी बर्फबारी के चलते और बारिश के कारण लाहौल स्पीति में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

वहीं पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां पर न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री दर्ज की गई। यहां पर इन राज्यों में घना कोहरा भी सुबह के समय देखने को मिला। साथ ही बता दें कि, मौसम विभाग ने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई है।

Also Read:  Benefits of Jaggery: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox