Himachal Tourism: मनाली हुआ पर्यटकों से वेलकम के लिए तैयार, निगम ने भी दी पर्यटकों को 50 प्रतिशत की भारी छुट

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Tourism, Himachal: हिमाचल प्रदाश के मनाली जिले में  प्रलयकारी बाढ़ के बाद अब मनाली अपनी जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। पर्यटकों के स्वागत के लिए मनाली तैयार है। जिसके लिए पर्यटकों को मनाली निगम द्वारा भारी छूट दी जारही है। निगम के होटलों में बुकिंग पर 50 प्रतिसत की छूट दी जा रही है।

ब्यास नदी में आई बाढ़ ने मनाली में पर्यटन का करोबार ठप कर दिया था। जबकि, कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे तीन और वामतट मार्ग को बहाल कर दिया गया है। परंतु अभी भी पर्यटक मनाली पहुंच नहीं पा रहे है। इन दिनों मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या न के बराबर है।

पर्यटन स्थलों पर छाई वीरानगी

माल रोड सुनसान पड़ा है और अन्य पर्यटन स्थलों में भी वीरानगी छाई हुई है। पर्यटन निगम मंदी की मार को देखते हुए पर्यटकों को 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है। अन्य कई निजी होटल भी छूट दे रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि जल्द ही मनाली में फिर रौनक लौट आएगी। पर्यटन निगम के उप महा प्रबंधक बीएस ओक्टा का कहना है कि निगम के होटलों में इन दिनों 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद

आने वाले दिनों में कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि अब सड़कें खुल गई हैं। धीरे-धीरे पर्यटक मनाली का रुख करने लगे हैं। कई होटलों में 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। वह स्वयं भी 40 प्रतिशत छूट दे रहे हैं। इसका रिस्पॉन्स भी अच्छा मिल रहा है। धीरे-धीरे पर्यटन कारोबार वापस से ठीक होने की उम्मीद है। पर्यटन निगम के साथ-साथ सारे होटल भी खाल पड़े है।

अधिकतर होटलों में 90 फीसदी से अधिक कमरे खाली है। रोहतांग सहित अन्य स्थल भी सुनसानरोहतांग दर्रा सहित मनाली के तमाम पर्यटन स्थलों में सन्नाटा पसरा हुआ है। रोजाना एक हजार से अधिक गाड़ियों से भरे रहने वाले रोहतांग दर्रे में वीरवार को सिर्फ पांच गाड़ियां गईं। पर्यटन विभाग की ऑनलाइन साइट से महज पांच वाहनों के परमिट ही जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़े- सभी प्रशासनिक सचिवों को पहले की तर्ज पर ही भर्ती करने के जारी निर्देश, 6,000 पदों पर करी भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

6 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

6 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

6 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

6 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

6 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

6 months ago