होम / Himachal tourist places: हिमाचल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, जहां रहते हैं दलाई लामा, आनें का करें प्लान

Himachal tourist places: हिमाचल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, जहां रहते हैं दलाई लामा, आनें का करें प्लान

• LAST UPDATED : March 25, 2023

Himachal tourist places: पर्यटन स्थल की बात करे तो हिमाचल प्रदेश का नाम सबसे पहले आता है, क्योंकि यह प्रदेश प्राकृतिक वादियों से घिरा है। यहां का सबसे प्रसिद्ध लोकप्रिय स्थान मैक्लोडगंज है। यहां बहुत से दिलचस्प पर्यटन स्थल हैं, साथ ही यहां प्रसिद्ध तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का घर भी है जिसके कारण यह दुनिया भर में काफी लोकप्रिय है। चारों ओर पहाड़ियों से घिरा मैक्लोडगंज प्राचीन तिब्बत और ब्रिटिश संस्कृति को समेटा हुआ स्थान है। अगर आप शहरों के शोर से निकलकर शांत जगह की तलाश कर रहे हैं तो आपको मैक्लोडगंज जरूर आना चाहिए

  • हिमचाल में स्थित है मैक्लोडगंज
  • यही पर है दलाई लामा का घर
  • तिब्बत और ब्रिटिश संस्कृति से खिरा है यह स्थान

त्रिउंड से कर सकते हैं हिमालय दीदार

त्रिउंड से आप खूबसूरत हिमालय का नजारा देख सकते हैं। यह धर्मशाला से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 2828 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण इसे ट्रेकिंग के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है। इस ऊंचाई से पूरी कांगड़ा घाटी का खूबसूरत नजारा दिखता है। त्रिउंड का ट्रेक छोटा और सरल है। इस ट्रेक को मैक्लोडगंज या धरमकोट से किया जा सकता है। त्रिउंड, मैक्लोडगंज से 2 किमी आगे है। शाम को त्रिउंड का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखता है। रात के समय आप चांद और सितारों की तस्वीर भी ले सकते हैं।

मिंकियानी दर्रा, मैक्लोडगंज

मिंकियानी दर्रा धौलाधार पर्वतमाला का हिस्सा है। यह स्थान प्रकृति के नजारों के दृश्यों से घिरा है। ये दर्रा मैक्लोडगंज के पास एक खूबसूरत जगह के रूप में प्रसिद्ध है। अगर आप फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं तो ये जगह आपके लिए काफी अच्छी रहने वाली है। मिंकियानी दर्रा पर्यटकों को अच्छा अनुभव प्रदान करता है। इस जगह पर आप हरी-भरी वनस्पतियों के अलावा वन्य जीवन को भी देख सकते हैं। आपको वन्यजीवों में मुख्य रूप से क्षेत्र के पक्षियों और तेंदुओं की प्रजातियां देखने को मिलेगी।

दलाई लामा का मंदिर

यही पर दलाई निवास करते हैं। इसे त्सुगलगखांग के नाम से भी जाना जाता है। इस परिसर में कई मंदिर, एक तिब्बती संग्रहालय और स्मारिका भंडार स्थित है। छात्र प्रत्येक दिन प्राचीन बौद्ध दर्शन का अध्ययन करने के लिए नामग्याल मठ के प्रांगण में एकत्र होते हैं। एक विशाल सोने का पानी चढ़ा हुआ बुद्ध की मूर्ति और बीच में गुरु रिनपोछे और चेनरेसिग की दो छोटी मूर्तियाँ खड़ी हुई हैं।

इसे भी पढ़े- G20 Summit: होटल रेडिसन ब्लू में हो सकती है जी-20 के बैठक, अधिकारियों को मिली जिम्मेदारियां

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox