होम / Himachal Weather: हिमाचल के छह जिलों में ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट, तीन दिन बारिश के आसार

Himachal Weather: हिमाचल के छह जिलों में ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट, तीन दिन बारिश के आसार

• LAST UPDATED : May 6, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। प्रदेश कई हिस्सों में तीन बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने का पुर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश के कई हिस्सों में 6 से 8 मई तक बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान कई भागों में तेज हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 6 मई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले के कई स्थानों पर ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 9 मई को उच्च पर्वतीय स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

  • हिमाचल प्रदेश मेंं तीन बारिश होने के आसार
  • प्रदेश के आठ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
  • शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में निकली रही धूप

शुक्रवार को मौसम साफ रहने से तापमान में हुई वृद्धि

प्रदेश के अन्य भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में धूप निकली रही और हल्के बादल भी छाए रहे। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान के बढ़ोत्तरी हुई। धूप खिलने से ऊना में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन मौसम साफ रहने और धूप खिलने से ठंड में कमी आई है।

प्रदेश के हिस्सों में तापमान की स्थिति

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को धूप निकली रही और हल्के बादल भी छाए रहे। प्रदेश के कई हिस्सों में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। प्रदेश की राजधानी शिमला में नयूनतम तापमान 10.7, धर्मशाला 14.2, ऊना 18.0, नाहन 15.9, केलांग 2.7, पालमपुर 13.5, सोलन 11.4, मनाली 7.8, कांगड़ा 17.5, मंडी 15.6, बिलासपुर 18.0, हमीरपुर 17.0, डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, ऊना में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox