Himachal Weather: प्रदेश में हिमपात होने से बंद हुआ अटल टनल, कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Himachal Weather: हिमाचल में खराब मौसम के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी होने से अटल टनल रोहतांग यातायात के लिए बंद हो गया। वाहनों को सोलंगनाला से आगे नहीं जाने दिया गया। टनल के नार्थ और साउथ पोर्टल में बर्फबारी हुई है। टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी तक सड़क पर बर्फ के कारण फिसलन होने के कारण दोपहर से मार्ग पर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी गई। दोपहर तक केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही टनल पार करने की इजाजत थी।

  • हिमाचल प्रदेश में बारिश- बर्फबारी का क्रम है जारी
  • हिमपात के चलते अटल टनल को हुआ बंद
  • प्रदेश में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना
  • राजधानी शिमला में हुई बारिश

इन इलाकों में हुई बारिश

प्रदेश की राजधानी शिमला में सुबह धूप निकलने के बाद शाम को बारिश होने लगी। प्रदेश के बिलासपुर, सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला, नाहन, मनाली, कांगड़ा, मंडी और चंबा में भी बारिश देखने को मिली। प्रदेश में रविवार को भी बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को मौसम साफ रहने की बात कही जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 और 29 मार्च को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी दी है।

मनाली-लेह मार्ग हुआ बहाल

मनाली-लेह मार्ग पर 7 नवंबर, 2022 को बर्फबारी होने के कारण बंद हो गया था। जिसे अब पांच महीने बाद बहाल कर दिया गया। हालांकि अभी वाहनों को जाने आने की इजाजत नहीं दी गई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मनाली से हिमाचल प्रदेश की लद्दाख के साथ लगने वाली सीमा सरचू तक 222 किमी के दायरे से बर्फ को हटा दिया है। अप्रैल में सेना के के अलावा अन्य वाहनों को भी मनाली-लेह आने जाने की इजाजत दे दी जाएगी।

इसे भी पढ़े- Rahul Gandhi : राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- देश में लोकतंत्र पर किया जा रहा हमला

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago