Himachal Weather: हिमाचल के मौसम का बिगड़ा मिजाज, कई इलाकों में आधड़, बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी

इंडिया न्यूज़, (Himachal Weather): हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा दिखा। प्रदेश के कई इलाकों में आंधड़, बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। पहड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मार्च महीने में अचानक ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद मौसम के तापमान में लगभग आठ डिग्री तक की गिरावट आई है। वहीं मौसम विभाग के द्वारा दि गई जानकारी के अनुसार प्रदेश नें 24 मार्च तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के आसार है।

  • हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज
  • कई इलाकों में आधड़ के साथ बर्फबारी
  • पहाड़ी इलाकों में फिर बिछी बर्फ की चादर

शिमला में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में बर्फबारी

प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई। शिमला में बारिश के साथ कुछ ओलावृष्टि भी देखने को मिली। इसी के साथ प्रदेश के ऊंची जगहों जैसे कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर, कुल्लू़, मंडी कुफरी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी की वजह से तापमान में भी भारी गिरावट आई है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। बर्फबारी के बाद सोमवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर कुफरी, फागू और नारकंडा में सड़क पर फिसलन से वाहनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

बर्फबारी से राजमार्ग बंद, बागवानों को किसानों का नुकसान

बर्फबारी के चलते राजमार्ग एनएच-305 यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। मार्च के तीसरे सप्ताह में बर्फबारी होने से बागवानों को भी काफी नुकसान हुआ है। इन वक्त की बर्फबारी सेब व अन्य फसलों के लिए काफी अधिक नुकसानदायक भी बताई जा रही है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि के चलते किसानों की गेंहु से लेकर आम की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़े- Himachal Budget Session 2023: शांतिपूर्ण चला सदन, सीएम ने शराब ठेकों के आवंटन पर 40 प्रतिशत अधिक राजस्व आने की कही बात

SHARE
Mudit Goswami

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago