himachal weather update
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 14 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना जाताई गई है। प्रदेश में 15 और 16 अप्रैल को बारिश के आसार हैं। 16 अप्रैल के लिए तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के 10 क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री पार पहुंच गया है। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रहने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 15 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। प्रदेश में इससे पहले भी बारिश और बर्फबारी हो चुकी है। जिसके चलते प्रदेश के लोगों को ठंड का सामना भी करना पड़ा था। वहीं एक बार फिर मौसम में बदलाव की बात कही जा रही है।
प्रदेश में 15 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल -स्पीति में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 15 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। 16 अप्रैल को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने रह सकता है। प्रदेश में ऊना में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़े- MC shimla election: शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की अपने 9 प्रत्याशियों की सूची
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…