होम / Himachal Weather: हिमाचल के कई जिलों में बारिश की संभावना, 17-18 अप्रैल को ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल के कई जिलों में बारिश की संभावना, 17-18 अप्रैल को ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

• LAST UPDATED : April 15, 2023

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने से तेज निकल रही है, जिसके चलते तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। वहीं, प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में शनिवार से बारिश की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति शामिल है। मैदानी जिलों ऊना बिलासपुर और कांगड़ा में 16 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की बात कही जा रही है। 17-18 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना
  • 17-18 अप्रैल को ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
  • बारिश के तेज हवा चलने की संभावना

मौसम साफ होने से तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में शनिवार से बारिश होने का संभावना जताई जा रही है। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश के ऊना जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी जिलों में लगातार गर्मी बढ़ रही है। शुक्रवार को प्रदेश के 13 क्षेत्रों तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों के साथ ही अब पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में बढ़ने लगा है।

मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना

राजधानी शिमला में शुक्रवार को इस सीजन का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मैदानी जिलों में 15 और 16 अप्रैल को मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोत्तरी होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। केलांग में गुरुवार की रात में न्यूनतम तापमान 2.4, कुकुमसेरी में 3.3, कल्पा में 6.2, मनाली में 9.0, नारकंडा में 9.4, शिमला में 14.6, धर्मशाला में 18.4 और नाहन में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े- Kangana Ranaut: एक्शन करती हुई एक बार फिर नजर आएंगी कंगना रनौत, जल्द ही फिल्म को लेकर करेंगी घोषणा

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox