होम / Himachal Weather: हिमाचल में छह दिन तक कुछ राज्यों में बारिश के आसार, 2615 घर ढह चुके

Himachal Weather: हिमाचल में छह दिन तक कुछ राज्यों में बारिश के आसार, 2615 घर ढह चुके

• LAST UPDATED : September 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 20 सितंबर तक कुछ क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना के मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर में मौसम मिलाजुला बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि इस माह के अंत तक प्रदेश से मानसून के विदा होने के आसार हैं।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

गुरुवार को राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे। धर्मशाला और नाहन में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत से पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश की ओर चला है। मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। तापमान में भी कमी दर्ज होने के आसार हैं। उधर, गुरुवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 35.0, धर्मशाला में 29.0, बिलासपुर में 34.2, चंबा में 34.1, मंडी में 32.2,  कांगड़ा-सुंदरनगर में 32.5, ऊना में 33.4,  मनाली में 28.4, सोलन में 30.4, नाहन में 28.0 और शिमला में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इस मानसून सीजन में अब तक 11022  घरों को आंशिक नुकसान

इस मानसून सीजन में 24 जून से 14 सितंबर तक 430 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 158 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 429 लोग घायल हुए हैं। राज्य में 2615 घर पूरी तरह ढह हो गए हैं। 11022 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 318  दुकानों व 5910 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8679.94  करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 165  और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं।

यह भी पढ़े- Himachal: प्रतिभा मिली खरगे से, संगठन के मुद्दों पर चर्चा के साथ ही प्रदेश में हुए नुकसान की ली जानकारी

SHARE

Tags:

breaking himachal pradesh news himachal pradesh daily news himachal pradesh news headlines himachal pradesh news headlines in hindi himachal pradesh news in hindi hindi news hindi newspaper hp news hp news headlines hp news in hindi latest himachal pradesh news latest hp news live hindi news online hindi news उत्तरप्रदेश दैनिक समाचार एचपी दैनिक न्यूज़ एचपी दैनिक समाचार एचपी न्यूज एचपी न्यूज़ सुर्खियों में एचपी समाचार एचपी समाचार सुर्खियों में ऑनलाइन हिंदी समाचार नवीनतम एचपी न्यूज़ नवीनतम एचपी समाचार नवीनतम हिमाचल प्रदेश समाचार लाइव हिंदी समाचार हिंदी अखबार हिंदी में एचपी न्यूज़ हिंदी में एचपी समाचार हिंदी में समाचार हिंदी में हिमाचल प्रदेश समाचार हिन्दी समाचार हिमाचल प्रदेश न्यूज हिमाचल प्रदेश समाचार की सुर्खियों में हिंदी हिमाचल प्रदेश समाचार सुर्खियों में
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox