Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार, दो दिन का येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में तापमान बढ़ने के साथ हिमस्खलन का दौर शुरू हो गया है। वहीं रविवार को लाहौल घाटी में शूलिंग गांव के सामने वामतट पर हिमखंड गिर गया और चंद्रा नदी में जा गिरा। जिससे नदी का बहाव कुछ समय के लिए रुक गया। लोग डर के चलते अपने घरों के अंदर चले गए। जबकि रविवार को प्रदेश का मौसम साफ था, लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार और मंगलवार को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। कई हिस्सों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की बात भी कही जा रही है।

  • हिमाचल में मौसम फिर ले सकता है करवट
  • रविवार को मौसम रहा साफ
  • सोमवार और मंगलवार को बारिश और बर्फबारी के आसार
  • ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी चेतावनी

हिमखंड गिरने से आया बवंडर

लाहौल घाटी में मकरवे और शिकरवे के बीच हिमखंड गिरने से बहुत बड़ा बवंडर नीचे आ गिरा। यह बवंडर नदी के दूसरी छोर तक एक किमी तक हवा में लहराता रहा। इस बीच, थोड़ी देर के लिए चंद्रा नदी का बहाव भी रुक गया था, लेकिन बाद में नदी का बहाव पहले की तरह सामान्य हो गया। शूलिंग गांव के अनिल कुमार ने अपने मोबाइल फोन में हिमस्खलन का वीडियो कैद किया। वही रामपुर में भूस्खलन से एक मकान गिर गया। मकान में रह रहे कामगार किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले।

बारिश होने से कई फसलों को नुकसान

प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से गेहूं और जौ की फसलों लगभग 20 फीसदी नुकसान का सामना करना पड़ा है। सोलन, कांगड़ा और ऊना जिले में फसलों के नुकसान की रिपोर्ट बनाकर विभाग के पास भेज दिया गया है। कृषि विभाग ने बताया कि मटर की फसल को भी नुकसान हुआ है। खराब मौसम के चलते सब्जियों की रोपाई में भी देरी हो सकती है। राज्य के कृषि निदेशक डॉ. राजेश कौशिक कहते हैं कि सोलन के नालागढ़, ऊना और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बारिश होने से गेहूं और जौ की फसल खराब हुई है।

इसे भी पढे- IPL 2023: राजस्थान की हैदराबाद पर शानदार जीत, 72 रन से हराया

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago