Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में दिन के समय छाया अंधेरा, शिमला समेत अन्य इलाकों में भारी बारिश

India News (इंडिया न्यूज), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ गया है। येलो अलर्ट के बीच प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है। शिमला में सोमवार सुबह 9:00 बजे ही अंधेरा हो गया। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से राजधानी का मौसम ठंडा हो गया है। सुबह करीब 8:45 बजे तेज हवाओं के साथ राजधानी में बूंदाबांदी शुरू हो गई। धुंध के चलते अंधेरा इतना बढ़ गया कि गाड़ियों को हेडलाइट जलानी पड़ी। बारिश होने से पर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम खराब होने से सुबह स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उधर, सोमवार सुबह बिलासपुर जिले में से शुरू में बारिश और तेज सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। लोग घरों से गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। मक्की की कटाई के बाद जिले भर में किसान रबी फसलों की बिजाई के लिए तैयारी कर रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी राजीव ने बताया कि 25 अक्तूबर से रबी की फसल का सीजन शुरू होगा। यह बारिश कृषि के लिए बहुत लाभदायक है।

वहीं, सिरमौर जिले में भी अंधड़ के साथ बारिश हो रही है। यहां दिन में अंधेरा छा गया। सोलन में भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को भी अधिकतर भागों में बारिश व चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। राज्य में 18 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 19 से मौसम साफ होने के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, भुंतर 10.1, कल्पा 3.0, सोलन 11.7, धर्मशाला  15.2, सुंदरनगर 13.0, नाहन 16.1, ऊना 15.6, केलांग 1.4, पालमपुर 12.5, मनाली 6.1, कांगड़ा 15.4, मंडी 13.0, बिलासपुर 17.0, चंबा 13.9, डलहौजी 7.9, जुब्बड़हट्टी 11.5, कुकुमसेरी 2.1, नारकंडा 7.6, कुफरी 8.8,  रिकांगपिओ 6.8, सेऊबाग 8.5, धौलाकुआं 16.9, बरठीं 15.4,  मशोबरा 10.8, पावंटा साहिब 22.0, सराहन 8.5 और देहरागोपीपुर में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े- Navratri First Day: नवरात्र के पहले दिन की समाप्ति तक 1…

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago