Himachal Weather: हिमाचल में आसमान से बरसी आफत, 3 की हुई मौत, कुछ लापता

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बुधवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच आसमान से आफत बरसी है। प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 530 सड़कें अवरुद्ध हैं। 2897 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप और 214 पेयजल योजनाएं प्रभावित है। राजधानी में भारी बारिश से तबाही हुई है। रात से ही घरों और सड़कों पर पेड़ ढह रहे है। कई सड़कें भूस्खलन से बंद हो गई हैं। कृष्णानगर, नाभा, फागली, कोमली बैंक में भूस्खलन का खतरा मंडरा गया है।


शिमला के गांव शोल (बलदेयां) में भारी भूस्खलन में एक प्रवासी दंपती की मौत हो गई है। मंडी जिले में बारिश के तांडव से नुकसान के आंकड़े डराने वाले हैं। अब तक विभिन्न स्थानों पर 7 से 8 लोगों के अलग-अलग स्थान पर दबने या बहने की खबर है।


सराजघाटी में अधिक नुकसान हुआ है। दो स्कूलों के साथ यहां पर 80 से अधिक मवेशी खोलनाल के नाले में बह गए हैं । दादा-पोती और दो महिलाओं के बहने की खबर है। एक 16 वर्षीय छात्र के बगलामुखी के पास दबने से मौत हो गई है जिसका शव भी बरामद हो गया है।


इसके अलावा मकान गिर जाने से एक व्यक्ति की मलबे में दबकर मौत हो गई है। अब तक करीब 7 से 8 लोगों के मरने के आशंका जताई जा रही। बारिश से हुए नुकसान और स्थिति की जानकारी एडीएम मंडी अश्वनी कुमार प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से देंगे।


अभी तक बहुत अधिक नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। सलोगड़ा के समीप परवाणू शिमला फोरलेन बंद हो गया है। कुल्लू में स्कूलों में छु्ट्टी कर दी गई है।


आज और कल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 27 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा। शिमला-चंडीगढ़, कुल्लू-मनाली और मंडी-पठानकोट एनएच बंद होने से कई क्षेत्रों का संपर्क कट गया है। सोलन, शिमला, मंडी और हमीरपुर जिला में बिजली संकट गहरा गया है।

कुल्लू को जोड़ने वाली सड़कें बंद हो गई हैं। इस वजह से सैकडों वाहन फंस गए हैं। उधर, कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच चक्कीमोड़ में वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है।

बारिश के बीच सुबह करीब 4:00 बजे पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आए हैं। इसके चलते सड़क पर से सभी प्रकार के वाहनों की रफ्तार पर रोक लग गई है।

भारी बारिश से शिमला के लिए पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। आज से शहर में कट लगेगा। अगले तीन दिन परेशानी झेलनी होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 72 घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में अधिकांश स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़े- Himachal: पहाड़ी दरकने से मची अफरातफरी, लोगों के घरों घुसा पहाड़ी का मलबा घर छोड़ भागे लोग

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago