होम / Himachal Weather: हिमाचल में मौसम साफ रहने से तापमान में हो सकती है बढ़ोत्तरी

Himachal Weather: हिमाचल में मौसम साफ रहने से तापमान में हो सकती है बढ़ोत्तरी

• LAST UPDATED : April 6, 2023

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बीते सप्ताह हुई बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं अब प्रदेश में मौसम साफ होने से तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की तरफ से 11 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की बात कही गई है। हालांकि 6 व 9 अप्रैल को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्र के एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। राजधानी शिमला व अन्य भागों में आज मौसम साफ रहेगा।

  • हिमाचल प्रदेश में मौसम में हो रहा सुधार
  • मौसम साफ होने से तापमान बढ़ने के आसार
  • प्रदेश में 11 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना
  • 6 व 9 अप्रैल को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

तापमान बढ़ने से ठंड से मिली राहत

प्रदेश मौसम साफ होने और धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम साफ होने से किसानों व बागवानों में खुशी देखी गई। प्रदेश में लगातार बारिश-बर्फबारी से तापमान में हुई गिरावट का प्रभाव नकदी फसलों के अलावा गेहूं और आलू पर पड़ने लगा था। अब सेब की फ्लावरिंग में भी तेजी देखी जा सकगी।

प्रदेश के हिस्सों में तापमान की स्थिति

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 7.5, धर्मशाला 10.4, ऊना 9.7, नाहन 13.9, पालमपुर 8.5, सोलन 7.2, मनाली 1.4, कांगड़ा 9.8, मंडी 7.1, बिलासपुर 11.0, हमीरपुर 7.6, चंबा 8.0, डलहौजी 7.7, कुफरी 3.7, नारकंडा 0.7, सेऊबाग 3.5, धौलाकुआं 10.3, पांवटा साहिब 16.0 और सराहन में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े- Hidden Gems Near Manali: मनाली की सबसे खूबसूरत 4 जगहें, जिनके बारे में आप नहीं जानते

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox