himachal weather update
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। प्रदेश के मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ने से लोगों के पसीने छूटने शुरू हो गए। पहाड़ी इलाकों में भी तापमान बढ़ने लगा है। ऊना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 12 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 15 से 17 अप्रैल तक प्रदेश के कई जगहों पर बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं। 17 अप्रैल को तेज हवा चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहा है तापमान
प्रदेश में ऊना में सबसे अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
प्रदेश में 15 से 17 अप्रैल तक बारिश होने के आसार
कई जगहों पर तापमान हुआ 30 डिग्री के पार
प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहा। मैदानी राज्यों में मौसम गर्म होते से पर्यटकों ने प्रदेश के ठंडे क्षेत्रों का रुख करना शुरू कर दिया है। शिमला, मनाली, डलहौजी, कसौली और धर्मशाला जैसे पर्यटक स्थानों पर विकेंड मेंबड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। उधर, अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है साथ ही प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी बढोत्तरी होने लगी है।
प्रदेश के केलांग में न्यूनतम तापमान 1.3, कुकुमसेरी 2.8, कल्पा 5.0, मनाली 8.0, सोलन 11.4, मंडी 13.3, शिमला 13.4, हमीरपुर 13.5, चंबा 13.7, धर्मशाला 14.4, कांगड़ा 15.5, बिलासपुर 16.0 और नाहन 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के ऊना में अधिकतम तापमान 36.8, धौलाकुआं 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़े- NCERT की 11वीं क्लास से हटाया गया हटाया देश के पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद जिक्र
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…