होम / Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में 3 दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना, इस कारण मिलेगी बढ़ती गर्मी से राहत

Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में 3 दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना, इस कारण मिलेगी बढ़ती गर्मी से राहत

• LAST UPDATED : May 22, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),  Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में भी इस बार पूरे देश की तरह गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं अलग-अलग जिलों के तापमान में भी लगातार पढ़ रही धूप के कारण बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं जिला ऊना में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान को दर्ज किया गया और धौलाकुआं में 39.9 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस, मंडी में 37.8 और चंबा में 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। बस इतना ही नही शिमला में भी तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है

खराब रहेगा तीन दिन तक मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अब प्रदेश में तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा। वहीं 23 मई से 25 मई तक बारिश और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। ओलावृष्टि भारी बारिश और आंधी के चलते हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि बीते कुछ दिनों से लगातार पड़ रही धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पर अब तीन दिन तक मौसम खराब रहने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी।

मैदानों के साथ तप रहे हैं पहाड़

लगातार पड़ रही धूप के कारण न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिस कारण प्रदेश के लोगों को मैदानी इलाकों में गर्मी सता रही है। वहीं गर्मी के कारण पहाड़ी क्षेत्र में भी पहाड़ तप रहे हैं। जिसके चलते वहां के लोगो को सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस नहीं हो रही। पर वहीं अब मंगलवार को बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: हिमाचल के धर्मशाला में विशाल कार्यक्रम द्वारा कर्मचारी संघ जताएंगे सुक्खू सरकार का आभार

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox