होम / Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में चार दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना, कई जगह हुई बारिश, गिरे ओले

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में चार दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना, कई जगह हुई बारिश, गिरे ओले

• LAST UPDATED : April 26, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में कहीं पर मौसम साफ रहा तो कहीं पर बारिश और बर्फबारी हुई। प्रदेश में आने वाले चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 26 अप्रैल की रात से पश्चिमी विक्षोभ को सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होने की संभावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की तरफ से कहा गया है कि 26 से 29 अप्रैल तक प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश हो सकती है। जिसके चलते चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना
  • पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते खराब रहेगा मौसम
  • प्रदेश में तेज हवा चलने का येलो अलर्ट

प्रदेश में मौसम खराब होने से फसलों को नुकसान

प्रदेश में मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। वहीं, कांगड़ा में बारिश दर्ज हुई, जबकि मंडी और सिरमौर में बारिश और ओले भी गिरे। इन जिलों में ओले गिरने से गेहूं और नकदी फसलों सेब, मटर, टमाटर को नुकसान हो रहा है। वहीं, खेतों में काटकर रखे गए गेहूं को नुकसान हुआ है। प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने से फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है। ओले गिरने से बागवानों को भी नुकसान हुआ है। सिरमौर में ओलावृष्टि होने से नकदी फसलों मटर, टमाटर और सेब को नुकसान हुआ है।

प्रदेश के हिस्सों में तापमान की स्थिति

हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं, प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रदेश की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 10.2, धर्मशाला 14.2, ऊना 14.5, नाहन 16.9, मंडी 13.5, बिलासपुर 16.0, मनाली 7.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं धौलापुर में अधिकतम तापमान 30.9, शिमला 18.9, धर्मशाला 25.0, बिलासपुर 29.5, हमीरपुर 28.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े- पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन, पीएम ने व्यक्त की सवेंदना

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox