himachal weather updates
Himachal Weather update: हिमाचल प्रदेश में तीन दिन तक लगातार हुई बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है। गुरुवार को राजधानी शिमला समेत सभी इलाकों में धूप निकली रही। प्रदेश मौसम साफ होने के बावजूद ऊंचाई वाले इलाकों में कुल सात सड़कें और तीन नेशनल हाईवे अभी भी बंद पड़े हैं। जनजातीय जिला चंबा के पंगी में एक, धर्मशाला में एक और कांगड़ा में एक सड़क बंद है। इसके अलावा रोहतांग टॉप नेशनल हाईवे- 03, जलोड़ी पास नेशनल हाईवे- 305 और लाहौल स्पीति का नेशनल हाईवे- 505 बंद है। प्रदेश इन सड़कों को खोलने का काम बीआरओ और लोक निर्माण विभाग की तरफ से किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली सेवा भी बाधित है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के थलौट में दो और मंडी में 10 जगहों पर बिजली सेवा बाधित है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई है। 24 घंटे हुई बारिश और बर्फबारी में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं केलांग में सबसे कम 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में मौसम साफ होने और धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में अप्रैल के पहले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। बिना मौसम बारिश होने से सेब बागवानी और किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। अप्रैल महीने में हुई बारिश और बर्फबारी से तापमान में भी भारी गिरावट देखी गई। इस महीने में ही तापमान में 5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अब प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
इसे भी पढ़े- Naina devi temple: हिमाचल के नैना देवी मंदिर में आयोजित हुआ विशाल भंडारा
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…