होम / Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन बारिश के साथ आंधी चलने का अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन बारिश के साथ आंधी चलने का अलर्ट

• LAST UPDATED : May 20, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के मौसम (Himachal Weather) में एक बार फिर बदलाव देखने को  मिल सकता है। प्रदेश में शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं, 22 और 23 मई को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फ भी गिर सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है। कुछ स्थानों पर आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम में बदलाव से तापमान में आई कमी

प्रदेश के कई हिस्सों में धूप के साथ बादल भी छाए रहे, जिससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार 20 और 21 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश में 22 मई को  पश्चिमी विक्षोक्ष सक्रिय होगा। इसकी सक्रियता का असर 23 मई से दिखने लगेगा। 23 मई को ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश के हिस्सों में तापमान

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में 22 और 23 मई को मौसम में बदलाव हो सकता है। प्रदेश में शुक्रवार को धूप खिली रही। वहीं प्रदेश के ऊना जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बिलासपुर में 36.5, हमीरपुर में 34, मंडी में 33.9, धर्मशाला में 29.0, शिमला में 23.7 डिग्री दर्ज किया गया है।
SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox