himachal weather updates
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम साफ है। वहीं प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मंगलवार को भी मौसम साफ रहा। 14 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम साफ रहने से प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 अप्रैल से कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने की बात कही जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 अप्रैल से मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 16 व 17 अप्रैल को भी इन क्षेत्रों में मौसम खराब बने रहने की संभावना है।
प्रदेश में मौसम साफ होने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। वहीं, प्रदेश की राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 11.8, सुंदरनगर 10.9, कल्पा 3.6, धर्मशाला 15.2, ऊना 13.0, केलांग माइनस 0.2, पालमपुर 13.0, सोलन 10.6, मनाली 6.2, कांगड़ा 14.2, मंडी 11.8, बिलासपुर 15.0, हमीरपुर 12.0, डलहौजी 12.2, धौलाकुआं 13.5, बरठीं 11.5, पांवटा साहिब 16.0 और सराहन में 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश के ऊना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, धौलाकुआं में 35.1, डलहौजी 19.7, चंबा 31.0, कुकुमसेरी 17.1, केलांग 14.1, भरमौर 22.2, धर्मशाला 27.2, कांगड़ा 31.0, भुंतर 29.5, हमीरपुर 31.8, सुंदरनगर 31.3, बरठीं 32.1, बिलासपुर 32.5, कल्पा 19.0, शिमला 21.7, कुफरी 16.8 और नाहन में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़े- Bollywood: इन केस की वजह से सलमान खान रहें चर्चा का विषय
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…