होम / Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन मौसम साफ रहने की संभावना, प्रदेश में बढ़ा तापमान

Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन मौसम साफ रहने की संभावना, प्रदेश में बढ़ा तापमान

• LAST UPDATED : April 11, 2023

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम साफ है। प्रदेश मौसम साफ होने से तेज धूप भी निकल रही है। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को प्रदेश के ऊना में अधिकतम 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और बिलासपुर में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। 14 अप्रैल तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

  • हिमाचल प्रदेश में मौसम हुआ साफ
  • प्रदेश में आने वाले चार दिन तक मौसम साफ रहने के आसार
  • जिला ऊना में दर्ज किया गया 34.6 डिग्री तापमान
  • राजधानी शिमला समेत सभी हिस्सों में मौसम रहा साफ

मैदानी जिले में खिली तेज धूप

प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में तेज धूप खिली रही, जिससे दिन के समय लोगों के पसीने छुटने शुरू हो गए हैं। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4, कुकुमसेरी में 0.7, कल्पा में 3.0, मनाली में 6.0, सोलन में 9.3, शिमला में 10.8 और धर्मशाला में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान

प्रदेश में मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के ऊना में अधिकतम तापमान 34.6, मंडी में 31.1, हमीरपुर में 30.8, कांगड़ा में 30.5, बिलासपुर में 30.0, धर्मशाला में 27.0 और शिमला में 21.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े- RCB vs LSG Live: डु प्लेसिस, विराट, मैक्सवेल का शानदार अर्धशतक, लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने 213 रनों का लक्ष्य

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox