होम / Himachal Weather: प्रदेश का जल्द बदेलगा मौसम, 12 से फिर बारिश, आंधी-ओलावृष्टि के लिए जारी किया अलर्ट

Himachal Weather: प्रदेश का जल्द बदेलगा मौसम, 12 से फिर बारिश, आंधी-ओलावृष्टि के लिए जारी किया अलर्ट

• LAST UPDATED : June 9, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Himachal Weather:  हिमाचल प्रदेश में इस बार प्री-मॉनसून के दौरान जमकर बादल बरसे। वहीं इस बार मई महीने में ही सामान्य से 84 फ़ीसदी तक ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें, तो हिमाचल प्रदेश में मानसून 12 जून के बाद दस्तक दे सकता है। जिसके चलते 11 जून तक मौसम साफ रहने की आशंका है। पर इसी बीच कई क्षेत्रों में हल्की बारिश जरूर हो सकती है। हालांकि प्रदेश में 12 जून से मौसम के करवट बदलने के कारण तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

इस बार मानसून में कम बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, इस बार मानसून में कम बारिश होने की संभावना है। क्योंकि इस बार मानसून आने से पहले ही जमकर बादल बरसे हैं, जिस चलते मॉनसून में कम बारिश की आशंका जताई जा रही है। वैसे तो आमतौर पर हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के समय 734 मिलीमीटर बारिश होती हैं, लेकिन इस बार सिर्फ 695 एमएम के आसपास बारिश होने की आशंका है। हालांकि इस मानसून सीजन में 92 प्रतिशत बारिश ही होगी।

ये भी पढ़ें- Cause of Stomach Gas: क्या अपके पेट में भी बनती है गैस? तो इन चीजों को खाने से हो जाएं सावधान!

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox