हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में बर्फबारी होने से रास्तों पर यातायात बंद हो गया।
India news (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम खराब बना रहा। वहीं जिला सिरमौर में ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला में बारिश दर्ज की गई। ऊना में धूप खिली रही जिससे वहां के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आनी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। अछरू देवता मंदिर के पास हाईवे पर पेड़ गिरने से मलबा गिर गया। लोगों काफी देर तक हाईवे के खुलने का इंतजार करते रहे।
किन्नौर में काफनू-यांगपा सड़क में भूस्खलन के चलते दो पंचायतों को संपर्क टूट गया। भूस्खलन होने से सड़कों का डंगा ढह गया। वहीं, तांगलिंग गांव में भूस्खलन से सेब के बगीचों को भारी नुकसान हुआ। हरिपुरधार इलाके में शुक्रवार को ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला में दोपहर तक मौसम साफ रहा उसके बाद बारिश हुई। शाम तक मौसम में सुधार हो गया। प्रदेश के अन्य कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहे और धूप भी निकली रही।
प्रदेश में बीते दिनों बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। वहीं अब प्रदेश में चार दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में दो मई तक मौसम खराब रहेगा। इस बीच प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में 1 और 2 मई को बारिश और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसे भी पढ़े- PBKS vs LSG: लखनऊ ने पंजाब के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़, पंजाब को दिया 258 रन का लक्ष्य
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…